रुद्रप्रयाग के कृषक समूहों को मिला आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

देहरादून/ यूके न्यूज 18।
श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की ओर से रुद्रप्रयाग जिले के कृषक समूहों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित प्लांटिका प्रशिक्षण संस्थान में किया गया।
इस कार्यक्रम में बांगर ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता, अगस्त्य ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता और सनराइज ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता से जुड़े 22 कृषक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. बंदना ने किसानों को मृदा परीक्षण तकनीक, बर्मी कंपोस्ट, ओजला यूनिट, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसी विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी।
समिति की सचिव डॉ. किरण पुरोहित जयदीप ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। इस मौके पर किसानों ने विषय विशेषज्ञों से कई उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अगस्त्य ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता के सीईओ बीरेंद्र कुमार, बांगर ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता के सज्जन सिंह, सनराइज ग्रोवर स्वायत्त सहकारिता की सीईओ श्रीमती चंद्रकला नौटियाल सहित बलवंत सिंह पंवार, विजयराम मझेडा, शोभाराम नौटियाल, लक्ष्मण नेगी, संगीता रावत, अमरदेव पुरोहित, दीर्घपाल नेगी, जगदीश प्रसाद पुरोहित, उर्मिला देवी, भूमा रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, महिताब सिंह रावत, जगदम्बा न्यूली, बालप सिंह नेगी, उखा देवी, मनोरमा तिवारी, गीता फर्तियाल, कविता कैंतुरा और शकुन्तला नेगी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र पुरोहित ने की।