चमोलीधर्म

अनुसूया मेले से पूर्व बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अनुसूया देवी मंदिर, गोपेश्वर:  अनुसूया मेले से पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बच्चों और चरण पादुका गोथल समिति ने मिलकर एक अनूठी पहल की। समिति द्वारा विभिन्न स्कूलों में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जरिए तैयार किए गए पर्यावरण संरक्षण संदेश वाले पोस्टर मेले के 5 किलोमीटर के पैदल मार्ग पर मंडल गेट से लेकर अनुसूया माता मंदिर और अत्रि मुनि आश्रम तक लगाए जा रहे हैं।

इस अभियान की शुरुआत अनुसूया माता मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री भगत सिंह बिष्ट ने पोस्टर लगाकर की। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जंगलों को आग से बचाने, जलती हुई बीड़ी और सिगरेट को बुझाकर फेंकने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।

पोस्टर लगाने के कार्य में सिरौली गांव के निवासी श्री विजय बिष्ट, श्री किशन सिंह बिष्ट और श्री विकास बिष्ट ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन पोस्टरों को मंदिर परिसर और अत्रि आश्रम तक लगाया गया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर अनुसूया माता मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री भगत सिंह बिष्ट, श्री सुनील बिष्ट, श्री उदय सिंह बिष्ट, अशोक बिष्ट, विजय बिष्ट, विकास बिष्ट, किशन बिष्ट और निखिल सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

संदेश:
“डाली लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत यह पहल अनुसूया मेले को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

Related Articles