राजनीतिरूद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में भाजपा की सदस्यता अभियान बैठक संपन्न, केदारनाथ उपचुनाव की रणनीति पर मंथन

रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि – आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर एवं ग्रामीण मंडल अगस्त्यमुनि के तत्वाधान में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक क्रोंच होटल, सोडी (अगस्त्यमुनि) में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य वक्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, और सर्वसमावेशी विचारधारा वाली पार्टी है, जो 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का उदाहरण देते हुए कहा कि जब बूथ मजबूत होता है, तो संगठन भी सशक्त होता है। सुबोध उनियाल ने राज्य और केंद्र सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देते हुए जन समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके किया।

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इसे राष्ट्रवाद का महापर्व बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। विधायक भरत सिंह चौधरी और जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए भाजपा के मूल्यों और संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल ने की और संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीना राणा ने किया। बैठक के दौरान आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव पर भी विशेष चर्चा की गई, जिसमें पार्टी ने चुनावी रणनीति तैयार करने और क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवान, शकुंतला जगवान, ऐश्वर्या रावत, सुमंत तिवारी, अरुण चमोली, अनूप सेमवाल, अरुणा बेंजवाल, बृजमोहन नेगी, सतेन्द्र बर्त्वाल, सुनील नौटियाल, विकास डिमरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles