राजनीतिरूद्रप्रयाग

सतेराखाल चोपता मंडल की सदस्यता अभियान बैठक सम्पन्न, आगामी केदारनाथ उपचुनाव पर भी हुई चर्चा 

रुद्रप्रयाग।  जनपद रुद्रप्रयाग के सतेराखाल चोपता मंडल की सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत दुर्गाधार गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा सदस्यता टोल फ्री नंबर 88 000 02024 पर मिस कॉल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और हर बूथ पर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।    अजेय कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी की राष्ट्र निर्माण की भावना और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से हर वर्ग और समुदाय को जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने और मतदाता संख्या के आधार पर अधिकतम सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सदस्यता अभियान और आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड से विशेष संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में पार्टी अग्रसर है। उन्होंने केदारनाथ में विकास कार्यों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दी गई सहायता राशि का भी उल्लेख किया। गणेश जोशी ने विश्वास जताया कि आगामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अपने समूहों द्वारा बनाए गए बैग भेंट किए गए।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट ने की, जबकि संचालन अर्जुन नेगी और विक्रम पेलड़ा ने किया। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी उपचुनाव में पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles