देहरादूनशिक्षा

उत्तराखंड के डॉ. आशीष बगवाड़ी को मिला विश्व स्तर पर बड़ा सम्मान

देहरादून ।  उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का एक और अवसर सामने आया है। डॉ. आशीष बगवाड़ी, जो वर्तमान में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (WIT) में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन विभाग के प्रमुख हैं, को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया, और एल्सेवियर प्रकाशन, नीदरलैंड द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

 

डॉ. बगवाड़ी को यह प्रतिष्ठित स्थान रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 2024 में “यूटीयू बेस्ट रिसर्चर अवार्ड” प्रमुख है।

 

रिलायंस चीन में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, डॉ. बगवाड़ी ने अपने राज्य और देश की सेवा करने का निर्णय लिया, जो उन्हें बाकी प्रवासी युवाओं से अलग बनाता है। उनके नाम पर 180 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र, पेटेंट, और पुस्तकें दर्ज हैं, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।

 

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार सिंह और संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार पाडा ने बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. बगवाड़ी के इस सम्मान से संस्थान के सभी छात्रों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles