पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड पुलिस की 20 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2024 का आयोजन।

श्रीनगर स्थित एस.एस.बी की केदार फायरिंग रेंज में किया गया आयोजन।

आज जनपद पौड़ी के श्रीनगर में एस. एस. बी के केदार फायरिंग रेंज में 20 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2024 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री करन सिंह नगन्याल श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा इन प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ की घोषणा की गयी। सर्वप्रथम समस्त जनपद/वाहनियों के टीम मैनेजरों का परिचय प्राप्त किया गया। उसके पश्चात खेल प्रतिभागियों द्वारा मंच पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय को सलामी दी गयी। साथ ही सभी प्रतिभागियों द्वारा खेल की भावना से प्रतिभाग करने की शपथ ली गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल/आयोजन सचिव श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मियों को शस्त्र संचालन में कुशल होना चाहिए, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा जारी खेलों का वार्षिक कैलेण्डर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियाँ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता हैं। जनपद पुलिस का सौभाग्य है कि 20 वीं अंतर जनपदीय/ वाहिनी राइफल एवं रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जिम्मेदारी इस जनपद को प्राप्त हुयी है। उक्त प्रतियोगिता 03 दिवस तक चलेगी। सभी प्रतिभागियों को अपनी दक्षता, निपुणता एवं खेल भावना का परिचय देते हुये खेलों के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं एवं सभी जनपदों, वाहिनियों से आये पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया गया। महोदय द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय का आभार प्रकट कर कहा कि व्यस्ततम कार्यक्रम होने के बावजूद भी इस कार्यक्रम में आकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों, टीम मेनेंजरों को शुभकामनायें देते हुये इस 3 दिवस की प्रतियोगिता में उच्चकोटि का अनुशासन के साथ सम्मलित होने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles