उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी नेता बीडी रतूड़ी का निधन, उत्तराखंड ने खोया एक योद्धा।

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बीडी रतूड़ी का शुक्रवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतूड़ी जी ने राज्य आंदोलन और क्षेत्रीय दलों के साथ जुड़कर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने उत्तराखंड के लिए लगातार संघर्ष किया और लोकसभा के टिहरी संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा।

उनका राजनीतिक सफर उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री का पद भी संभाला था।   बीडी रतूड़ी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक बेटा लंदन में इंजीनियर और दूसरा डॉक्टर है। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।     उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच और यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने बीडी रतूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles