उत्तराखंड

उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में उछाल ।। लोकसभा चुनाव से पहले शासनादेश हुआ जारी।।

उत्तराखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किया। कर्मचारियों में खुशी की लहर।।

देहरादून:  लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तराखंड राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया है। इस प्रकार राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब कुल मिलाकर 50% हो गया है। अनुमानित दरें 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने के महंगाई भत्ते को एरियर के रूप में दिया जाएगा जबकि मार्च महीने से महंगाई भत्ता वेतन में जुड़कर के आएगा।

ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% करके कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव से पहले तोहफा प्रदान किया है।
सामान्यतः राज्य सरकार नवंबर – दिसंबर में बड़े हुए महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी करती है। परंतु 2024 लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सरकार भी अपनी ओर से अपने कर्मचारियों को कहीं पर भी निराश करना नहीं चाहती है। उत्तराखंड शासन के सचिव दिलीप जावलकर द्वारा बड़े हुए महंगाई भत्ते के संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।

वहीं दूसरी और कर्मचारियों द्वारा सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया है।

Related Articles