रूद्रप्रयाग

ऐश्वर्या रावत की राजनीतिक पारी की धमाकेदार शुरुआत: जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के बाद पहली बार पहुंची अपने गृह जनपद रुद्रप्रयाग, स्थानीय जनता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

‌अगस्त्यमुनि (संवाद सहयोगी):

उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर दायित्व सोंपे जाने के बाद श्रीमती ऐश्वर्या रावत का उनके गृह नगर अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जबरदस्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार जनपद में पहुंची ऐश्वर्या रावत का भारतीय जनता पार्टी जनपद रुद्रप्रयाग संगठन सहित स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अगस्त्यमुनि पहुंचने पर फूल मालाओं से ऐश्वर्या रावत का स्वागत करते लोग

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत सुबह 11:00 बजे जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग पहुंची जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत पार्टी मुख्यालय में किया गया। उसके उपरांत समर्थकों के साथ वह अपने गृह नगर अगस्त्यमुनि पहुंची जहां पर स्थानीय जनता और पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा गृह नगर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सुबह से ही केदारनाथ विधानसभा के दूर-दूर के गांव से अगस्त्यमुनि पहुंची महिलाएं उनके स्वागत के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के नजदीक खड़ी रही। अगस्त मुनि पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा “शैला रानी रावतअमर रहे” “ऐश्वर्या रावत जिंदाबाद”, “पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरी केदार घाटी गुंजायमान हो गई।

अगस्त्यमुनि पहुंचने पर श्रीमती रावत का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग

गणपति वेडिंग पॉइंट बसंत विहार अगस्त मुनि में हुई विशाल जनसभा में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने महिलाओं की सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर बल देते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं की भलाई एवं सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करने करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व विधायक उनकी मां के चले जाने के बाद स्थानीय जनता का प्यार एवं आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है उसे साबित होता है कि उनकी मां पूर्व विधायक श्रीमती शैला रानी रावत लोगों के बीच कितनी लोकप्रिय थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी मां के अधूरे सपने को पूरा करते हुए केदार घाटी के विकास हेतु अपने स्तर से हर संभव प्रयास करती रहेंगी और अपने जीवन का एक-एक पल जनता की भलाई के कार्यों में समर्पित करेंगी। सरकार द्वारा उन्हें महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद की एवं जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर श्री देव प्रकाश सेमवाल अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ, श्रीमती बीना बिष्ट पूर्व राज्य मंत्री, श्री मनोज राणा अध्यक्ष नगर मंडल अगस्त्यमुनि, श्री अर्जुन नेगी मंडल अध्यक्ष सतेराखाल, श्रीमती किरण शुक्ला मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी, श्री दलवीर नेगी मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ, श्री अनूप सेमवाल पूर्व जिला महामंत्री, श्रीमती माधुरी नेगी अध्यक्ष वीरांगना संगठन, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती बीना राणा, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कोठियाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री हर्षवर्धन बेंजवाल,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती सविता भंडारी, पूर्व प्रधान संगठन जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री गंभीर सिंह बिष्ट जिला मंत्री भाजपा, श्री त्रिलोचन भट्ट अध्यक्ष सतेराखाल, प्रधान ग्राम पंचायत आगर श्री दिलीप सिंह राणा जी, जिलाध्यक्ष धार्मिक प्रकोष्ठ श्री योगेश सेमवाल , श्री हरिहर सिंह रावत, श्री मनोज कुंवर, श्री अजीत बर्त्तवाल सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles