उत्तराखंडराजनीति

निकाय चुनाव का लेकर रोडमैंप तैयार करेगी आम आदमी पार्टी

देहरादून। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का एलान किया है। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी।
पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चैधरी ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा, पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है, इसलिए पार्टी ने दिल्ली का एमसीडी चुनाव जीता है। इसका कारण पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल की मेहनत है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा, जो कार्यकर्ता जनता के बीच बना रहेगा, वही आगे चलकर जनता का प्रतिनिधित्व करेगा। चैधरी ने कहा कि जल्द ही पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा, निकाय चुनाव के लिए हर वार्ड की समस्याओं का डाटा पार्टी के पास है।

Related Articles