रूद्रप्रयाग

दुपहिया वाहन में पिछली सवारी को भी अनिवार्य हुआ हैलमेट, पुलिस विभाग की ओर से चलाया जायेगा चैकिंग अभियान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही

पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, दुपहिया वाहन में पिछली सवारी को भी अनिवार्य किया हेलमेट

साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जनता को किया जायेगा जागरूक।
रुद्रप्रयाग।    पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग के द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान रविवार कल से शुरू किया जाएगा। जो दुपहिया वाहन स्वामी बिना हेलमेट के आवागमन करेंगे उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। साथ ही दुपहिया वाहन में पिछली सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।


उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि स्वयं की सुरक्षा को देखते हुए यातायात एवम सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
साथ ही उन्होंने बताया कि आम जनमानस को साइबर अपराध की भी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय हेल्पलाइन नम्बर 155260 को बदलकर 1930 कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में साइबर हेल्पलाइन की मदद से वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने एवम धोखाधड़ी से हुए आर्थिक नुकसान को बचाने में काफी सहायता मिली है।


उन्होंने बताया कि नए साइबर हेल्पलाइन नम्बर का प्रचार प्रसार किया जायेगा। जिस से समाज के हर व्यक्ति को साइबर अपराध से लड़ने के लिए जागरूकता प्राप्त हो सके। साइबर अपराध हो जाने पर तुरन्त निकटतम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें या साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करें।

 

Related Articles