रूद्रप्रयाग

जमदगनेश्वर मन्दिर ग्राम जामू में रुद्र महायज्ञ एवं रामकथा का आयोजन

जमदगनेश्वर मन्दिर ग्राम जामू में रुद्र महायज्ञ एवम राम कथा का भव्य आयोजन।
फाटा।  ग्राम पंचायत जामू फाटा के अंतर्गत प्रकृति की सुरम्य गोद मे बसे जमदग्नि आश्रम के रूप में विख्यात जमदगनेश्वर मन्दिर में 18 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक रुद्र महायज्ञ एवम रामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस महायज्ञ के आयोजक ब्रह्मचारी ज्ञानानंद जी महाराज ने अवगत कराया कि पौराणिक सनातनी संस्कृति की विरासत को अक्षुण रखते हुए वैदिक परम्परानुसार विश्व कल्याण एवम शांति के लिए शास्त्रीय विधानानुसार इसका आयोजन किया जा रहा है।


इस आयोजन के मुख्य वक्ता एवम कथा वाचक बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला जी महाराज के अतिरिक्त श्री श्री 10008 पूर्णानन्द गिरी जी महाराज , श्री श्री 108 नर्मदा नन्द जी महाराज एवम श्री श्री 108 देवगिरी जी महाराज हैं। यज्ञ में 
योगेंद्र वाजपेयी द्वारा सभी भक्तों हेतु भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में आप सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन है, इसके निवेदक ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता देवी एवम क्षे0प0 श्रीमती अनिता देवी समस्त ग्रामवासी एवम समस्त क्षेत्रीय जनता।

 

Related Articles