रूद्रप्रयाग

अस्सी वर्ष बाद हुआ सीता अयुत यज्ञ का आयोजन

ग्राम सभा खड़िया ने किया भव्य आयोजन

रुद्रप्रयाग।  जनपद रुद्रप्रयाग की ग्राम सभा खड़िया में ग्यारह दिवसीय सीता अयुत यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के देवी देवताओं जिनमे सिद्धपीठ मां महिष मर्दनी एवम मां नान्तोली देवी के अतिरिक्त सभी देवताओं के पाश्व को आमंत्रित किया गया। जिनकी यहां पर प्रतिदिन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष विजय सिंह शाह ने अवगत कराया कि ग्राम सभा खड़िया में क्षेत्र की समृद्धि एवम खुशहाली के लिए यह यज्ञ लगभग अस्सी वर्ष बाद किया जा रहा है। यज्ञ में नोजुला मैखण्डा के सभी ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यहां पर प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा  पंच पूजा,देव पूजा के वाद हवन यज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा।हवन यज्ञ कुंड में प्रतिदिन हज़ार आहुति दी जायेगी, साथ ही ग्यारह दिन में ग्यारह हजार आहुति दी जायेंगी।क्षेत्र की सुख समृद्धि, खुशहाली के लिए भव्य यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आचार्य रामकृष्ण जमलोकी, ब्रह्मा श्रीकृष्ण जमलोकी के अतिरिक्त अन्य इक्कीस ब्राह्मण मौजूद रहेंगे।

Related Articles