रूद्रप्रयाग

केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की दुखद मृत्यु, पायलट सहित सभी यात्री थे सवार

रुद्रप्रयाग, 15 जून 2025 
आज सुबह करीब 05:17 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 श्रद्धालु और 1 पायलट शामिल था। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान खराब मौसम और घने कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर ने रास्ते में किसी अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मृतकों की सूची इस प्रकार है:

  1. राजवीर – पायलट
  2. विक्रम रावत – बीकेटीसी कर्मचारी, निवासी रासी, ऊखीमठ
  3. विनोद
  4. तृष्टि सिंह
  5. राजकुमार
  6. श्रद्धा
  7. राशि – बालिका, उम्र 10 वर्ष

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा अत्यधिक कोहरे और दृश्यता शून्य होने के कारण हुआ। हेलीकॉप्टर सुबह 5:21 बजे केदारनाथ से रवाना हुआ था और 5:24 बजे अंतिम बार वेली प्वाइंट पर दिखाई दिया। इसके बाद उसका संपर्क टूट गया।

6:13 बजे हेलीकॉप्टर के गंतव्य पर नहीं पहुंचने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमें सक्रिय की गईं। स्थानीय नेपाली मूल की घास काटने वाली महिलाओं ने गौरीकुंड की ऊंची पहाड़ियों के पास संदिग्ध धुआं उठता देखा, जिसके आधार पर खोजबीन शुरू हुई।

रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर को क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया और दुर्भाग्यवश सभी सवार लोगों के मृत होने की पुष्टि की गई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा राहत एवं शवों की बरामदगी का कार्य जारी है।

यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Articles