उत्तराखंड

कर्नाटक में हुई बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर आक्रोश, किया जुलूस प्रदर्शन

बजरंग दल एवम विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

देहरादून। कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या से नाराज डोईवाला के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डोईवाला में जुलूस निकालकर अपना रोष प्रकट किया ओर भारत सरकार से आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा दे देने की मांग की।


बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा इंसाफ नही मिला तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे। भाजपा नेता दिनेश सजवान ने कहा कि निर्दोष कार्यकर्ता की हत्या किसी भी रूप में सहन नहीं की जायेगी। भारत सरकार शीघ्र ही कर्नाटक सरकार को आरोपियों की गिरफ्तारी को कहे ओर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। साथ ही उन्होंने कहा हमें देश के कानून पर पूर्ण विश्वास है तथा जल्द ही बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा को इंसाफ मिलेगा इसकी हमें उम्मीद है।

Related Articles