महिला रामलीला का मंचन आज से।। तैयारी हुई पूरी।।
हिमालयन वीरांगना संगठन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है महिला रामलीला

अगस्त्यमुनि (संवाद सहयोगी)
हिमालयन वीरांगना संस्था अगस्त्यमुनि के तत्वावधान में महिला श्री रामलीला समिति द्वारा अगस्त्यमुनि में भव्य रामलीला का आयोजन किया जायेगा। रामलीला सम्पन्न कराने हेतु समिति व उपसमितियों का गठन किया गया। वीरांगना संगठन द्वारा रामलीला सम्पन्न कराने हेतु सर्वसम्मति से श्रीमती सावित्री देवी खत्री को अध्यक्ष, श्री विक्रम सिंह नेगी जी, श्रीनन्द जमलोकी जी व श्री हर्षवर्द्धन बेंजवाल जी को संयोजक मण्डल, श्रीमती माधुरी नेगी, श्रीमती सर्वेश्वरी गुसाईं, श्रीमती शाकम्बरी खत्री व श्रीमती सरला भट्ट को संरक्षक मण्डल, श्री बीरेन्द्र प्रसाद बमोला व अमन नेगी को संगीत निर्देशन, माधव सिंह नेगी को निर्देशन, श्रीमती कुसुम भट्ट व श्रीमती माधुरी नेगी को उद्घोषक, श्री भूपेन्द्र बेंजवाल, श्रीमती ललिता रौतेला, श्री प्रकाश बड़वाल व श्री रजत थपलियाल को मंच एवं पात्र साज-सज्जा रामलीला का दायित्व, श्रीमती सत्येश्वरी रौथाण, प्रमिला बगवाड़ी, पंकज पुरोहित व राज्यश्री भण्डारी को लेखा समिति का दायित्व, श्रीमती देवेश्वरी नेगी, श्रीमती रागिनी नेगी, श्रीमती उमा कैंतुरा व अन्य को अतिथि आमंत्रण समिति का दायित्व, श्रीमती कुसुम नेगी को जलपान समिति तथा श्रीमती माधुरी नेगी को स्वागत समिति का दायित्व सौंपा गया है।

यह जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी नेगी ने बताया कि 21 मई से 03 जून तक अगस्त्यमुनि में गणपति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होने वाली रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 19 मई को ध्वज स्थापना व बजरंगबली पूजन किया गया, जबकि आज 21 मई से रामलीला मंचन प्रारम्भ किया जायेगा। 21मई को गणेश पूजन, श्रवण कुमार, कैलाश लीला व ऋषि-मुनि संताप लीला, 22 मई को, श्री राम जन्म, श्री जानकी उत्पत्ति,छ व ताड़का वध का मंचन किया जायेगा।

23 मई को शिव धनुष खण्डन व परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला, 24 मई को राम वनवास, 25 मई को राम-भरत मिलाप, 26 मई सीता हरण, 27 मई को श्री राम का शबरी से मिलन, सुग्रीव मित्रता व बाली वध 28 मई को लंका दहन, 29 मई को अंगद रावण संवाद, 30 मई को लक्ष्मण शक्ति एवं कुम्भकर्ण वध, 31मई को मेघनाद वध व सुलोचना सती,01 जून को राम अहिरावण व रावण वध तथा 02 मई को श्री राम का अयोध्या आगमन एवं राजतिलक का मंचन किया जायेगा, जबकि 03 जून को श्री अगस्त्य पूज,सुन्दर काण्ड व ध्वज विसर्जन के साथ रामलीला का समापन होगा।



