
रूद्रप्रयाग। आज दिनांक 12-08-2024 को समय – 03:56 Pm पर छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही , DDRF, पुलिस टीम मोके पर पहुँचकर उक्त व्यक्तियो का रेसक्यू कर लोकल वाहन की सहायता से समुदायिक अस्पताल अगस्त्यमुनि भिजवाया गया। हाल फिलहाल अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री नंदन सिंह रजवार द्वारा जानकारी दी गई की दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं वा एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। घायलों में कन्हैया लाल पुत्र दिनेश लाल उम्र – 31 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग), संदीप लाल पुत्र जसपाल लाल (गम्भीर घायल)उम्र – 32 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग), देवचन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र – 58 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग) ,अब्बल सिंह पुत्र विसराम सिंह उम्र – 44 वर्ष।, निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग) शामिल हैं। जबकि मृतक के रूप में पदमू लाल पुत्र कुकरिया लाल उम्र – 78 वर्ष। निवासी – उछोला ( रुद्रप्रयाग) की पुष्टि हुई है। सभी यात्री उछोला रूद्रप्रयाग के निवासी हैं।



