Uncategorized

खाद्य आपूर्ति विभाग ने चलाया नगरीय क्षेत्र में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान

देहरादून। जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून की ओर से  गठित टीम ने तहसील सदर के परिसीमन नगरीय क्षेत्र में राशन कार्डों का सघन सत्यापन किया गया।

मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल के नेतृत्व में राशन कार्डो का नगरीय क्षेत्र में सत्यापन जारी रहा। इस दौरान  ब्रह्मपुरी बस्ती,  कारगी, बंजारावाला मुस्लिम क्षेत्र, कावली,जीएमएस रोड,चक्की टोला, सेवलखुर्द, अधोईवाला,बद्रीपुर, मियांवाला, शमशेरगढ़, मोखमपुर,नकरौंदा आदि में अभियान जारी रहा l  विभूति जुयाल ने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि जिन राशन कार्डधारकों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो चुकी हैं और वर्तमान में  किसी भी राशन कार्डों की योजना से बाहर यानी अपात्र है, वे तत्काल ही अपने राशन कार्ड को कार्यालय में समर्पण कराए l अन्यथा की स्थिति में  विभागीय आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी l बताया गया कि राशन कार्डधारक स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि जरूरी कागजात टीम द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करे l उन्होंने बताया विभिन्न क्षेत्रों में मधु बर्तवाल, एआरओ, संदीप बलूनी आंचल चौहान, पूर्ति सहायक आदि मय टीम के सत्यापन कार्य किया जा रहा हैं l फिलहाल राशन कार्डों के सत्यापन कार्य की अंतिम 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है l इसीलिए यह उन सभी उपभोक्ताओं के लिए अंतिम अवसर भी है कि वे स्वयं आगे आ कर अपना राशन कार्ड समर्पण करे जो इसके लिए पात्र नहीं है l शेष उपभोक्ता जल्द से जल्द विभागीय टीमों से स्वयं भी संपर्क करते हुए अपना राशन कार्ड सत्यापित करा ले l

Related Articles