रूद्रप्रयाग

सोनप्रयाग में होटल में लगी आग, दो मजदूर झुलसे

सोनप्रयाग, 09 मार्च: सोनप्रयाग स्थित SDRF कैंप के पीछे एक होटल में रविवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फायर सर्विस और एम्बुलेंस को तुरंत रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, आग में झुलसने से दो मजदूर घायल हो गए। इनमें गुड्डू (40 वर्ष), निवासी गया (बिहार) गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि साजिद (40 वर्ष), निवासी ग्वाला, शाहजहां (सहारनपुर) को मामूली चोटें आईं। दोनों घायल होटल में बिजली और पेंट का कार्य कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही SDM उखीमठ और तहसीलदार ऊखीमठ को अवगत करा दिया गया। करीब 7:27 PM पर आग पर काबू पा लिया गया। दोनों घायलों को CHC फाटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

 

Related Articles