रूद्रप्रयाग

भाजपा कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

नगर पालिका रुद्रप्रयाग से चंद्रमोहन सेमवाल बीजेपी के तथा दीपक भंडारी होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

रुद्रप्रयाग:  प्रदेश में होने जाए नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है भाजपा द्वारा सूची जारी करते ही बगावती सुर भी तेज हो गए हैं। रुद्रप्रयाग नगर पालिका से भाजपा ने चंद्र मोहन सेमवाल, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत से सतीश गोस्वामी, ऊखीमठ से श्रीमती बबीता सिंह भट्ट, तिलवाड़ा नगर पंचायत से श्रीमती विनीता देवी एवं गुप्तकाशी से श्रीमती विश्वेश्वरी देवी को टिकट प्रदान किया गया है।

वहीं दूसरी और नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा भी अपनी पहली सूची जारी की गई है। जिसमें नगर पालिका रुद्रप्रयाग से दीपक भंडारी,गोपेश्वर से प्रमोद बिष्ट गोचर से संदीप नेगी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। जबकि नगर पंचायत अगस्तमुनि से श्री राजेंद्र गोस्वामी,उखीमठ से रीता पुष्पवाण, गुप्तकाशी से बीना देवी एवं तिलवाड़ा से सीमा देवी पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

पूरी सूची यहां देखें

 

Related Articles