रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया जनसंपर्क, केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

रूद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग के विधायक एवं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संयोजक श्री भरत सिंह चौधरी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सतेराखाल चोपता मंडल के अंतर्गत स्यूपुरी, सतेरा, मायकोटी, बोरा, कुंडा, दानकोट आदि गांवों का दौरा कर जनता से जनसंपर्क किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर भी प्रकाश डाला।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक चौधरी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह है और इसमें भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कृतसंकल्प है और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।

जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

विधायक चौधरी ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से प्राप्त जनसमस्याओं और विकास योजनाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उर्खोली, तडाग, स्वारी ग्वास, क्यूडी, आगर, फलासी, बावई, तोलब, कांडई, पोला, दरम्वाडी, चमस्वाडा, स्यूंड आदि गांवों से प्राप्त समस्याओं पर भी उन्होंने जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण

विधायक चौधरी ने चोपता में निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल प्रभारी सुरेन्द्र जोशी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, विक्रम पेलडा, अमित टम्टा, मानेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह करासी, सतवीर सिंह जग्गी, जीतपाल सिंह मेवाल, जीतपाल सिंह नेगी, राखी गुसाई, पुष्पा सेमवाल, जितेंद्र सिंह बर्त्वाल, दीक्षराज सिंह रावत, बृजमोहन सिंह बिष्ट, मनोहरी लाल, गौरव सुपरियाल, दलजीत लाल, भागचंद लाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles