रूद्रप्रयाग

प्रकृति के संवर्धन हेतु संकल्पित केदारनाथ दास सेवा मंडल ने फिर किया वृक्षारोपण

बांज एवं रुद्राक्ष के पौधों का किया गया रोपण। शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत रही मुख्य अतिथि।

अगस्त्यमुनि: प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण हेतु हमेशा से चिंतित  केदारनाथ दास सेवा मंडल ने एक बार फिर अगस्तमुनि के नृसिंह धारा के ऊपर जंगल में वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा भरा रखने के अपने संकल्प को दोहराया। इस बार  हुये बृहद वृक्षारोपण में बांज और रुद्राक्ष के पेड़ जंगल में रोपे गए।

वृक्षारोपण हेतु जाते पर्यावरण प्रेमी

तय कार्यक्रम के मुताबिक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ की पूर्व विधायिका स्व० श्रीमती शैला रानी रावत जी की सुपुत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत एवं विशिष्ट अतिथि समूण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विजय मोहन पैन्यूली, पेड़ गुरु के नाम से विख्यात धन सिंह घरिया, महाविद्यालय रूद्रप्रयाग के पर्यावरणविद डा० बिक्रम भारती, हिमाचल प्रदेश और नैनीताल से पहुंचे हुए पर्यावरण प्रेमी एवं वन क्षेत्राधिकारी यशवन्त सिंह चौहान की मौजूदगी में सिंगलास देवता मिश्रित वन जल संरक्षण महिला वन समिति कोट जसोली की महिलाओं, केदारनाथ सेवा मंडल से जुड़े हुए सदस्यों, महिला मंगल दल नाकोट की महिलाओं एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने नरसिंह धारा जंगल में पहुंचकर बांज एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया। साथ ही लगभग एक माह पूर्व इसी क्षेत्र में लगाए गए पांच सौ बांज के पौधों के इर्द-गिर्द से खरपतवार दूर कर उनकी प्रगति देखी गई। केदारनाथ दास सेवा मंडल से जुड़े श्री चंद्र सिंह नेगी ने बताया की पूर्व में लगाए गये बांज के पौधों की प्रगति उत्साहवर्धक है। उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण इन पौधों की उचित देखभाल करें तो महज एक दो वर्षो के पश्चात यहां एक विशाल बांज का जंगल होगा। जिससे न सिर्फ मवेशियों हेतु चार पत्ती उपलब्ध होगी बल्कि पानी के स्रोत भी उससे पुनर्जीवित होंगे।

मुख्य अतिथि का बैच अलंकरण कर स्वागत करती वीरांगना संगठन की अध्यक्षा

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात संत दयाल कुटिया वसंत विहार अगस्त्यमुनि में हुए एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शैलपुत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहे सिंगलास देवता मिश्रित वन जल संरक्षण महिला वन समिति कोट जसोली की महिलाओं सहित प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री जगत सिंह “जंगली” जी की धर्मपत्नी एवं पुत्र को ‘हरित दूत प्रकृति सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करती शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती रावत ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने रोजमर्रा की जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति उनके समर्पण की जमकर प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने युवा ग्रामीण महिलाओं की उच्च शिक्षा पर भी बल दिया। विशिष्ट अतिथि श्री विजय मोहन पैन्यूली ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब का नैतिक दायित्व है जिस हेतु सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उपस्थित जनसमूह को पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नेगी एवं महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ० विक्रम भारती द्वारा भी संबोधित किया गया। केदारनाथ दास सेवा मंडल के संरक्षक श्री चंद्र सिंह नेगी द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ दास सेवा मंडल से जुड़े श्री बी पी वमोला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिला पर्यावरण प्रेमियों को भी किया गया सम्मानित

इस अवसर पर ग्राम जसौली कोट की लगभग चालीस महिलाएं, श्री नंद जमलोकी, विक्रम सिंह नेगी, रॉबिन चौधरी, प्रदमेन्द्र रावत, माधुरी नेगी, पंकज पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, ओमप्रकाश बेंजवाल, महादेव प्रसाद मैठाणी, श्रीमती बीना बिष्ट, सनोज गुसाईं, उमा केंन्तुरा, श्रीमती विनीता रौतेला, श्रीमती कुसुम नेगी, प्रतिमा नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles