रूद्रप्रयागहेल्थ

आंगनवाड़ी केंद्र क्वीली (रूद्रप्रयाग) में पोषण माह की शुरुआत

रूद्रप्रयाग। आज दिनांक 01/09/2024 को आंगनवाड़ी केंद्र क्वीली, रूद्रप्रयाग में पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पोषण मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आभा कार्यकर्ती सुनिता पुरोहित ने बताया कि पोषण माह के दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुपोषण के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस माह के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें बच्चों के लिए विशेष रूप से भोजन और पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान भगवती भिलंगवाल, पूर्व महिला मंगलदल अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी देवी, आशा कार्यकर्त्ता श्रीमती पार्वती देवी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सर्वेश्वरी देवी, प्रभा देवी, कुसमलाता देवी, वा स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आभा कार्यकर्ती सुनिता पुरोहित ने कहा, “कुपोषण के उन्मूलन के लिए पोषण माह का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे बच्चे और गर्भवती महिलाएं स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।”

Related Articles