रूद्रप्रयाग

चोपड़ा डुंगरी मोटर मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त। दो की मौत, चार घायल

हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग चोपड़ा गड़ीधार मोटर मार्ग पर चोपड़ा के निकट से डूंगरी चापड़ की ओर जाने वाली ब्रांच रोड पर एक दुखद घटना घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6:30 बजे एक ऑल्टो कार UK13A 4341 दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और  एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई और घायलों का रेस्क्यू किया गया। चार घायलों में से एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है। घायलों में जितपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र-50 वर्ष, बुद्धि लाल पुत्र हीरु लाल उम्र-70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल) व पूजा पुत्री जितपाल उम्र -27 वर्ष शामिल हैं जबकि श्रीमती कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र -58 वर्ष एवं आरती पुत्री जीतपाल उम्र -24 वर्ष कि हादसे में दुखद मौत हो गई है। सभी लोग ग्राम डुंगरी विकासखंड अगस्त्यमुनि के एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related Articles