टिहरी गढ़वाल

वाहन चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान।

बुधवार 25 अक्टूबर/श्रीनगर गढ़वाल
रुद्रप्रयाग से दिल्ली जा रही टाटा सुमो UK 13 0944 कीर्तिनगर के पास हरियाणा नंबर की एक निजी वाहन से जबरदस्त भिंडंत में क्षतिग्रस्त हो गयी। सूमों में कुल नौ सवारियां सवार थी। जिसमें कुछ सवारियों को गंभीर चोंटे आयी है। वाहन चालक कमल सिंह की सूझबूझ से वाहन खाई में जाने से बाल बाल बच गया। वाहन चालक ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग से सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था कीर्तिनगर से दो किमी आगे ऋषिकेश की ओर जाते समय सामने से एक हरियाणा नंबर का वाहन बहुत ही तेज रफ्तार में आया, वाहन अनियंत्रित होकर सूमो से टकरा गया जिससे सूमों में सवार यात्रियों को काफ़ी चोंटे आयी। जबकि निजी वाहन में सवार यात्री एयर बैग खुलने से सुरक्षित बच गये। जैसे ही दोनों वाहनों की टक्कर हुई इनके पीछे से आ रही एक बाईक UK13 3476 भी सुमों से टकरा गई।बाइक सवार प्रमोद सिंह और श्रीमती शकुंतला भी चोटिल हो गये। घायल सवारियों में बलवंत सिंह, प्रकाश पंवार,गुज्जी सिंह पंवार,लक्ष्मण रावत,नाग देवी रावत, राजेन्द्र प्रसाद शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। चार धाम यात्रा के चलते ऋषिकेश बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री एवं यमनोत्री मार्ग पर ट्रैफिक का बहुत दबाव एवं ओवर स्पीड के चलते वैसे भी दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है। कई बार वाहनों की लबी लंबी कतारों से यात्रियों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles