देहरादून। कैंट पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के गुरुग्राम के बसई गांव (हरियाणा) स्थित घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। कोर्ट ने बॉबी कटारिया को एक महीने का समय दिया है, फिर भी बॉबी कटारिया पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सरेआम शराब पीने और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया फरार चल रहा है। .मिली जानकारी के अनुसार बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ, तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। कैंट थाने के इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बॉबी कटारिया पर 25 हजार का इनामी भी घोषित है। कई दबिश देने के बावजूद वह हत्थे नहीं चढ़ा है। शनिवार को कोर्ट ने कुर्की के वारंट जारी किया था। जुलाई माह को बॉबी कटारिया की एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कैंट कोतवाली के मसूरी किमाड़ी मार्ग में सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को ललकाने की भी जानकारी सामने आयी।
Read Next
देहरादून
August 20, 2024
खराब मौसम की वजह से अगस्त्यमुनि नहीं पहुंच पाए सीएम,
देहरादून
August 17, 2024
यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : सीएम
August 30, 2024
शिवसेना के कार्यक्रम में श्रीमती सीता थापा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया
August 24, 2024
राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य-मुख्यमंत्री
August 20, 2024
खराब मौसम की वजह से अगस्त्यमुनि नहीं पहुंच पाए सीएम,
August 17, 2024
यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : सीएम
August 15, 2024
सैनिक कालोनी में भब्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
August 14, 2024
देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता-मुख्यमंत्री
August 14, 2024
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
August 13, 2024
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया
August 11, 2024
मिशन 4G प्लस ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
August 8, 2024
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ही लोगों की आजीविका को बढ़ाने के हों प्रयास।
Related Articles
Check Also
Close