रूद्रप्रयाग

“हम छ्वट्टा नि छन ठुल्ला छन, डाला हमरा भुल्ला छन…..” से गुंजायमान हुआ पातबीड़ा अनुष्ठान

श्री नंदा देवी पातबीड़ा अनुष्ठान का क्वीली, कुरझण और बड़कोटी के ग्रामीण कर रहे आयोजन

रूद्रप्रयाग। श्री नंदा देवी मंदिर क्वीली में चल रहे पातबीड़ा अनुष्ठानिक कार्यक्रम के दौरान अनुष्ठान में पहुंची गांव की धियाणियां के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री नंदा देवी पातबीड़ा आयोजन समिति के तत्वावधान में एवं श्री सुबोध पुरोहित संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के नेतृत्व में गांव की धियाणियों के द्वारा सणगू सारी मोटर मार्ग से क्वीली गांव तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे लगभग 400 फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। नंदा स्मृति वन के नाम से विकसित किए गए इस वन में अमरुद, अनार, जामुन और अनेक प्रकार के छायादार वृक्ष लगाए गये। वन विभाग रुद्रप्रयाग के वन क्षेत्राधिकारी श्री संजय कुमार व यूके न्यूज 18 के संपादक नीरज पुरोहित के र्सौजन्य से प्राप्त वृक्षों को सड़क किनारे लगाए जाने को लेकर सुबोध पुरोहित का कहना है कि वृक्ष लगाने से एक और जहां एक ओर गांव की धियाणियों का इन वृक्षों के प्रति लगाव समर्पण भाव सदैव बना रहेगा एवं अपने मायके आने के लिए यह वृक्ष समय-समय पर उन्हें प्रेरित करते रहेंगे वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने में यह नंदा स्मृति वन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पेड़ लगाने के दौरान गांव की लगभग 300 सौ धियाणियों सहित क्वीली, कुरझण और बडकोटी के नवयुवक मंगल दल, महिला मंडल दल और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

गांव के वयोवृद्ध श्री पूर्णानंद पुरोहित का कहना है की पातबीड़ा अनुष्ठान की शोभा इस तरह के कार्यक्रम से दोगुनी हो गई है। उन्होंने युवाओं और धियाणियों के पर्यावरण के प्रति चिंता और प्रेम की जमकर सराहना की। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डी०आर० पुरोहित ने कहा कि नंदा स्मृति वन अपने आप में आयोजक कर्ताओं की बड़ी सोच को दर्शाता है। गांव की तैयारियों और इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु उन्होंने नवयुवकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन पेड़ों को लगाने के बाद उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी गांव में रह रहे युवकों सहित सभी ग्रामीणों की होनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही ‘धाद’ नामक संस्था से जुड़े श्री सुशील पुरोहित ने इस अवसर पर सभी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया एवं पर्यावरण संरक्षण में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु सभी क्षेत्रवासियों का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक श्री सुबोध चंद्र पुरोहित, धाद संस्था से सुशील चंद्र पुरोहित,श्री पवन पुरोहित, समिति की मीडिया प्रभारी श्री पंकज पुरोहित, श्री सुभाष चंद्र पुरोहित, श्री भुवनेश्वर पुरोहित, श्रीमती रश्मि पुरोहित, श्रीमती प्रियंका गौड़, श्रीमती बीना सेमवाल, श्रीमती सुमति गौड़, देवोती, पुष्पा, हेमा भट्ट, उषा भट्ट, गीता देवशाली, पूजा, अंजू सेमवाल, भुवनेश्वर पुरोहित सहित अनेक धियांणिया और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles