ऊधमसिंह नगर

शनिवार को सीएम धामी करेंगे रूद्रपुर का दौरा

रुद्रपुर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उधमसिंह नगर के दौरे पर रहेंगे।सीएम धामी रुद्रपुर में आपातकाल के दौरान जेल गए सेनानियों को सम्मानित करेंगे। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा। सीएम धामी साथ जिले के प्रभारी मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में लगे आपातकाल का विरोध करने वाले हजारों लोगों को यातनाएं दी गई थी। उनको जेल भेज दिया गया था। इस दौरान मीडिया पर भी सेंसरशिप लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल में उत्पीड़न झेलने और जेल गए लोगों को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles