पौड़ी गढ़वाल

मित्र पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय

सतपुली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 19.06.2022 को राजेन्द्र नामक व्यक्ति ने थाना सतपुली पर सूचना दी कि उनका फोन सतपुली बस अड्डे पर कही खो गया। जिस पर थाना सतपुली पर नियुक्त आरक्षी राकेश सिंह द्वारा बस अड्डे के आस-पास काफी मेहनत और लगन के साथ खोजबीन कर बस अड्डे के पास से फोन बरामद कर श्री राजेन्द्र को सकुशल वापस कराया गया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles