रुड़की। सस्ती ईंट बेचने का झांसा देकर भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित राजस्थान के जयपुर की सब्जी मंडी में आलू प्याज बेच रहा था। पुलिस उसे रुड़की ले आई है।कोतवाली रुड़की के ढंडेरा निवासी निवासी राजवीर सिंह ने बीते अक्टूबर माह में तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि शिवमंदिर वाली गली, ढंडेरा फाटक में रहने वाले शमशाद ने खुद को ईंटों का सप्लायर बताकर सस्ते में ईंट दिलाने की बात कही। जिस पर उन्होंने ईंटों के लिए शमशाद को 28.50 लाख रुपये दिये। लेकिन, शमशाद ईंट देने के बजाय अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया।उसकी काफी तलाश भी की गई। लेकिन, उसका पता नहीं मिला। इस पर पुलिस ने शमशाद व उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश कर रही थी। कोतवाली रुड़की के एसएसआइ दीप कुमार ने बताया कि कांस्टेबल गुलशन और नितिन के साथ राजस्थान के जयपुर में दबिश दी गई।इस दौरान लाल कोठी थाना बजाज नगर जयपुर के पास सब्जी मंडी में आरोपित शमशाद आलू प्याज बेचता मिला। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित को दबोच लिया। आरोपित को रुड़की कोतवाली लाया गया। जहां से आरोपित का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया है। वह मूल रूप से गांव सठेडी रतनपुरी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
Read Next
July 1, 2023
महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए कार्यवाही के निर्देश
June 30, 2023
खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पहुंची सीबाआई, दिया नोटिस
June 29, 2023
शक्तिमान के बाद हरिद्वार में तैनात “सोनी” ने छोड़ा पुलिस का साथ, उपचार के दौरान तोड़ा दम
June 17, 2023
दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही बांग्लादेश बार्डर से गिरफ्तार।
June 7, 2023
एसएसपी पौड़ी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीआईयू व एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ली समीक्षा बैठक
June 3, 2023
ऑपरेशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 06 हुड़दंगियों पर पौड़ी पुलिस ने फिर कसी नकेल, मर्यादा में रहने की दी नसीहत।
May 31, 2023
सड़क हादसा : बस खाई में गिरी,दो की मौत,40 चोटिल
May 30, 2023
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई अस्था की डूबकी
May 26, 2023
नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
May 16, 2023
यूपी सीमा के निकट पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल
Related Articles
Check Also
Close
-
दो मकानों में लाखों की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तारApril 20, 2023