चमोली

एक दिवसीय दौरे पर चमोली पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

चमोली। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल गुरमीत सिंह आज चमोली दौरे पहुंचे हैं। चमोली जनपद के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में राज्यपाल के हेलीकाप्टर ने लैंडिंग की। उसके बाद राज्यपाल का काफिला जिला कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गया। यहां कलेक्ट्रेट स्थित जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।
3 मई यानी मंगलवार से चारधाम यात्रा (ब्ींतकींउ ल्ंजतं 2022) का आगाज होने जा रहा है। उससे पहले राज्यपाल सोमवार को चमोली दौरे पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल यहां अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. इसके साथ ही राज्यपाल रेडक्रास समिति के सदस्यों की भी बैठक लेंगे। बता दें, राज्यपाल का चमोली का एक दिवसीय दौरा है।  राज्यपाल इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों का जायजा ले रहे हैं। अप्रैल महीने में राज्यपाल ने बागेश्वर, उत्तरकाशी और चंपावत का दौरा किया। बागेश्वर में राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं समेत कई संगठनों से मुलाकात की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि बागेश्वर जिले में पर्यटन, साहसिक पर्यटन के साथ ही होम स्टे की अपार सम्भावनाएं हैं।

Related Articles