हरिद्वार – कई महीनों बाद होने वाली हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक पार्षदों के विरोध के कारण स्थगित हो गई। टाउन हॉल में होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक में 10 प्रस्ताव रखे जाने थे। इन प्रस्तावों के साथ ही 2022-23 का बजट भी पास किया जाना था। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा पार्षदों की अनदेखी की जा रही है और मनचाहे प्रस्ताव पास कराए जा रहे हैं। ऐसा नहीं किया जाएगा और जो भी खर्च नगर निगम ने किया है, उसका पूरा विवरण सभी पार्षदों को मिलना चाहिए। जिस कारण बैठक को स्थगित किया गया है। आने वाली 30 अप्रैल को कार्यकारिणी की बैठक और 5 मई को बोर्ड बैठक की जाएगी। हरिद्वार नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि पार्षदों में नाराजगी थी कि उनके प्रस्तावों को सम्मिलित नहीं किया गया है। जिस कारण बैठक को स्थगित किया गया है। हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा ने कहा 30 अप्रैल को कार्यकारिणी की बैठक और 5 मई को बोर्ड की बैठक रखी जाएगी। जिसमें सभी पार्षदों के प्रस्ताव को भी सम्मिलित किया जाएगा, लेकिन आज की बैठक हमने बजट के लिए बुलाई हुई थी। अगर यह बैठक हो जाती तो अच्छा रहता क्योंकि काफी समय से नगर निगम के कर्मचारियों की व सफाई कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं जा पाई है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि बैठक स्थगित करने का मुख्य कारण पार्षदों को अंधेरे में रखकर एजेंडा जारी करना था। नगर निगम अपने द्वारा किए गए गलत कार्यों को हमारे द्वारा पास कराना चाहते थे। हम ऐसा बर्दाश्त नहीं करेंगे सभी पार्षदों ने इस बैठक को स्थगित करने की मांग की साथ ही अगामी बैठक में सभी पार्षदों के प्रस्ताव लेने को कहा गया। जो पिछली बैठकों में प्रस्ताव पास हुए हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी हमें मिलनी चाहिए कि सभी पार्षद मांग कर रहे थे कि पहले कार्यकारिणी की बैठक होनी चाहिए, जिसके बाद बोर्ड बैठक होनी चाहिए जिसको देखते हुए आज बैठक को स्थगित किया गया।
Read Next
शिक्षा
March 2, 2024
हरिद्वार से खुला बोर्ड परीक्षा में नकल का खाता
हरिद्वार
February 14, 2024
बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी
उत्तराखंड
February 14, 2024
कैबिनेट बैठक में फैसला, देहरादून में ही होगा बजट सत्र
हरिद्वार
February 12, 2024
सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 1168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात
उत्तराखंड
January 19, 2024
राममयी होगा उत्तराखंड। अवकाश हुआ घोषित।
उत्तराखंड
January 3, 2024
स्कूली छात्रों के बस्ते का बोझ होगा कम: डा. धन सिंह
उत्तराखंड
January 2, 2024
कोहरा बना वाहन चालकों के लिए चुनौती
March 2, 2024
हरिद्वार से खुला बोर्ड परीक्षा में नकल का खाता
February 14, 2024
बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी
February 14, 2024
कैबिनेट बैठक में फैसला, देहरादून में ही होगा बजट सत्र
February 12, 2024
सीएम धामी ने हरिद्वार को दी 1168 करोड़ की 158 परियोजनाओं की सौगात
February 9, 2024
हल्द्वानी में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, पूरा उत्तराखंड हाई अलर्ट पर।।
February 1, 2024
गढ़वाल व कुमाऊं के ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
January 26, 2024
एनसीसी का फाॅर्म भरने घर से निकली छात्रा की सड़क हादसे में मौत
January 19, 2024
राममयी होगा उत्तराखंड। अवकाश हुआ घोषित।
January 3, 2024
स्कूली छात्रों के बस्ते का बोझ होगा कम: डा. धन सिंह
January 2, 2024
कोहरा बना वाहन चालकों के लिए चुनौती
Related Articles
Check Also
Close
-
थाने में महिलाओं के सामने हुआ निर्वस्त्र, गया सलाखों के पीछेDecember 26, 2023