उत्तराखंड

रामनवमी पर सीएम धामी ने कराया कन्याओं को भोजन,की देश प्रदेश की खुशहाली की कामना

प्रदेशभर में रामनवमी के पावन पर्व पर घरों और मंदिरों में कन्या-पूजन की धूम

देहरादून-  रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि विधान से कन्या-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए के लिए संपन्नता  का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।
पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। सीएम ने प्रदेश की खुशहाली के लिए इष्टदेव से प्रार्थना भी की। उन्होंने सर्वे भवंतु सुखिन  की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। वहीं मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्र की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी वही प्रदेश भर में रामनवमी के पावन पर्व पर राजधानी देहरादून में घरों और मंदिरों में कन्या-पूजन किया गया। नवमी पूजन पर रायपुर स्थित सरस्वती विहार में घर में कन्याओं का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।  प्रदेश की राजधानी देहरादून के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालू पूजा अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह घर घर मे कन्या पूजन कर देवी स्वरूप कन्याओं से भविष्य की खुशहाली के लिए आर्शिवाद लिया। डॉटकाली व कॉलिका मंदिर में भी इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गयी।
पछवादून के विकासनगर में नव दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। सुबह श्रद्धालुओं ने अपने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर घर परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं।
कन्याओं को अपने घर पर बुलाकर उनका देवी स्वरूप में पूजन किया, व्यंजन खिलाएं और उपहार भेंट किए। पूरे पछवा दून में नवमी की धूम रही।वहीं चैत्र नवरात्र के समापन तथा राम नवमी तिथि पर भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Related Articles