रूद्रप्रयाग

गुप्तकाशी – जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, मौके पर ही चालक की मौत

छेनागाड के समीप हुआ हादसा

गुप्तकाशी। जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी-जखोली मोटर मार्ग पर छेनागाड के निकट इको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमे सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
जानकारी के अनुसार ग्राम थपोनी- तालजामण निवासी आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह उम्र 48 वर्ष सुबह 11 बजे के लगभग बसुकेदार से गुप्तकाशी की ओर अपने ईको वाहन UK13 TA 1156 से जा रहा था। छेनागाड के निकट अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन ,पुलिस व डीडीआरएफ की टीम मौके  पर पहुंची। मौके पर पहुंचते ही डीडीआरएफ के जवानों ने खाई से मृतक का शव निकाला।
थानाध्यक्ष गुप्तकाशी अजय जाटव ने बताया कि वाहन में सिर्फ चालक ही था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि अभी हादसे के कारणों का पता नही चल पाया, हादसे के कारणों की जांच की जा रही ही। दुर्घटना से क्षेत्र में गम का माहौल पसरा हुआ है।

Related Articles