उत्तराखंडरूद्रप्रयाग

पुलिस चौकी फाटा में होली मिलन कार्यक्रम , सुरक्षा के प्रति किया गया व्यपारियों को जागरूक

समाज मे बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी।

नितिन जमलोकी/केदारघाटी

फाटा।  जनपद रुद्रप्रयाग के थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत रिपोर्टिंग चौकी फाटा में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन पर पुलिस विभाग द्वारा होली से पूर्व स्थानीय व्यपारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर होली के त्यौहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।


पुलिस चौकी फाटा प्रभारी राजबर राणा द्वारा होली त्यौहार से पूर्व स्थानीय व्यपारियों एव ग्रामीणों के साथ बैठक कर त्यौहार के समय गांव व कस्बों में शांति व्यवस्था बनाये जाने की अपील की। उन्होंने स्थानीय जनता से कहा कि होली त्यौहार के समय कोई भी व्यक्ति गांव में शांति भंग या ग्रामवासियों से गालीगलौज करता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें ,जिस से क्षेत्र में शांति बनी रहे। साथ ही उन्होंने सभी व्यपारियों को होली की शुभकामनाएं भी दी।
चौकी प्रभारी फाटा द्वारा स्थानीय व्यपारियों एव ग्रामीणों को बढ़ते साइबर क्राइम से बचाव हेतु भी जागरूक किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को अनावश्यक फोन करने वाले व्यक्तियों से बचने व किसी भी व्यक्ति को अपने खाते सम्बन्धी जानकारी न देने हेतु कहा गया। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा 1930 टोल फ्री नम्बर बनाया गया है जिसमे शीघ्र शिकायत करने पर सहायता की जायेगी।
इस अवसर पर कां विक्रम चन्द्रवाल,कां विजय शाह, फाटा व्यपार संघ सचिव जसपाल राणा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय जमलोकी, जगत सिंह रमोला, जगदम्बा सेमवाल, अमित सेमवाल ,पंचम सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यपारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles