उत्तराखंडरूद्रप्रयाग

गुप्तकाशी- छेनागाड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिरी मैक्स ,हादसे में वाहन चालक की मौत

गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी – छेनागाड़ मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

गुप्तकाशी – छेनागाड़ मोटर मार्ग पर छेनागाड़ से दो किमी पहले मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस व डीडीआरएफ  मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया। वाहन में केवल वाहन चालक सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटीयों उम्र 46 वर्ष मौजूद था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। डीडीआरएफ व पुलिस की टीम शव को खाई से निकालकर ऊपर ले आई। जिसके बाद पंचायतनामा सहित अन्य कार्यवाही की जा रही है। घटना से क्षेत्र में गम का माहौल छाया है।

Related Articles