रूद्रप्रयाग

जमदगनेश्वर मन्दिर जामू में 151 कलशों के साथ रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

त्रियुगीनारायण से यज्ञ हेतु लाई गयी अग्नि

151कलशों के साथ रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ
फाटा।  जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम जामू फाटा के अंतर्गत जमदगनेश्वर मन्दिर जामू में रुद्र महायज्ञ का वेद मंत्रोच्चार के साथ शुभारम्भ किया गया। यज्ञ में
पहुँचकर सैकड़ों भक्तों ने किया पुण्य अर्जित।

रुद्र महायज्ञ के आयोजक ब्रह्मचारी ज्ञानानन्द जी ने अवगत कराया कि इस यज्ञ में महिलाओं द्वारा गांव के बीच मे स्थित मोरु झाड़ में भगवान नारायण के कुंड से जल भरकर वेद मन्त्रो के साथ आश्रम तक लाया गया। साथ ही त्रियुगीनारायण से यज्ञ हेतु अग्नि लाई गयी। महाराज ने यह भी बताया कि यज्ञ में कुल अठारह ब्राह्मण जिनमे 1 आचार्य, तथा 1 ब्रह्मा के अतिरिक्त 16 ब्राह्मण 10 दिन में सवा लाख आहुति देंगे। साथ ही यह भी अवगत कराया कि इस सम्पूर्ण आयोजन में योगेंद्र बाजपेयी ग्राम देवली भणिग्राम द्वारा अपनी पत्नी स्व श्रीमती कविता नाम से यहां पर आने वाले भक्तों हेतु प्रत्येक दिन भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती विनीता देवी क्षे0प0 श्रीमती अनिता देवी पूर्व प्रधान रणजीत बजवाल ,सूरज सिंह नंदवाण, शिवानन्द अंथवाल, विजय जमलोकी , चन्दर सिंह, पशुपति कुर्माचली सहित बड़ी संख्या में महिला एवम पुरुष उपस्थित रहे।

 

Related Articles