रूद्रप्रयाग

साइबर अपराध से महिलाओं को किया गया जागरूक

गौरा शक्ति एप की दी जानकारी

रुद्रप्रयाग।  उखीमठ थाने में पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराध से बचने हेतु किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

आप हमारे हैं और हम आपके हैं की थीम व पुलिस एवम जनता एक दूसरे के लिए ही बने हैं के परिप्रेक्ष्य में थाना ऊखीमठ में साइबर क्राइम से बचाव से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं व बच्चों को गौरा शक्ति एप एव साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओं को समझाया गया वह किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा किये फोन कॉल के झांसे में न आयें। न ही अंजान व्यक्ति को अपने खाता सम्बंधित जानकारी या एटीम कोड न दें। पुलिस के द्वारा महिलाओं व बच्चों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में सभी के बैंक खाते हैं, एवम सभी के पास फोन उपलब्ध हैं। बच्चों के भी किसी न किसी योजना को क्रियान्वित करने हेतु बैंक खाते खुले हुए हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी दशा में अंजान लोगों के फोन कॉल आने पर ऐसे लोगों से बात ही नही करनी है।उनके द्वारा दिए गए किसी भी प्रलोभन में नही आना है। अपने खाता, एटीम कोड से सम्बंधित जानकारी किसी से भी साझा न करें।


साइबर अपराध होने पर साइबर हैल्प लाइन नम्बर 155260 पर कॉल की जा सकती है। इसी प्रकार से किसी भी प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराधों के संदर्भ में भी जानकारी देते हुए गौरा शक्ति एप के बारे में बताया गया। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु 112 कॉल करने हेतु बताया गया और कहा गया कि पुलिस द्वारा सभी की अवश्य मदद की जायेगी।

Related Articles