राजनीतिरूद्रप्रयाग
भाजपा रुद्रप्रयाग ने किया पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन

रुद्रप्रयाग:- रुद्रप्रयाग भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में जिला संगठन द्वारा कल पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के काफिले को रोके जाने व उनकी सुरक्षा को अनदेखा करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में दहन किया गया। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।