रूद्रप्रयाग

प्रधान संगठन ने की ब्लॉक परिसर में तालाबंदी

(उखीमठ) विकास खण्ड ऊखीमठ में विगत शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बीडीसी बैठक आहूत की गयी थी, जिसमे मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवम सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों की उपस्थिति में प्रधान सगठन द्वारा पूर्व में दिए कार्य प्रस्तावों की जानकारी अधिकारियों से मांगी गयी जिसमें अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधियों को गोल मटोल जवाब दिया गया। जिसका सभी प्रतिनिधियों द्वारा विरोध किया गया। प्रधान सगठन एवम प्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉक आउट कर दिय। प्रधान सगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत द्वारा बताया गया कि अधिकारियों द्वारा विगत एक वर्ष से बीडीसी द्वारा प्रस्तावित प्रास्तावों पर अमल न किये जाने के कारण प्रधान सगठन द्वारा सदन से वॉक आउट किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपदीय अधिकारियों के प्रधानों के प्रति उपेक्षा पूर्ण कार्यप्रणाली के कारण उन्हें जनहित में यह कदम उठाना पड़ा।साथ ही शासन एवम प्रशासन को सदन द्वारा विकास से सम्बंधित पारित प्रास्तावों पर अविलम्ब कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी। इसके बाद सदन की कार्यवाही से संतुष्ट न होने पर प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य परिसर में नारेबाजी कर मुख्य गेट पर तालाबंदी की गयी। इस अवसर पर संदीप पुष्पाण, विजय पाल नेगी, योगेंद्र नेगी एवम सभी प्रधान गण एवम छेत्रिय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles