रूद्रप्रयाग

ब्लॉक परिसर से गायब हुआ सीडीओ का वाहन, थाने में दी गयी तहरीर

ऊखीमठ, ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मुख्य विकास अधिकारी का वाहन गायब होने के मामले में प्रधान संगठन ने ऊखीमठ थाने में तहरीर दी है। रात्रि के समय मुख्य विकास अधिकारी का वाहन गायब होने से चर्चाओं के बाजार गर्म है। बता दे कि शुक्रवार को प्रधान संगठन द्वारा क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया गया था। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान सगठन केे द्वारा बैठक का बहिष्कार करने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी  सरकारी वाहन ब्लॉक परिसर में छोड़कर बाये रास्ते जिला मुख्यालय चले गये । मुख्य विकास अधिकारी के बाये रास्ते रफूचक्कर होने पर आक्रोशित प्रधान संगठन ने ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सूचना तहसील प्रशासन के माध्यम से जिला प्रशासन को दी गयी थी, मगर रात्रि के समय ब्लॉक परिसर से मुख्य विकास अधिकारी का वाहन गायब हो जाने के बाद प्रधान सगठन ने वाहन के गायब हो जाने की तहरीर थाने में दी। वहीं प्रधान सगठन के द्वारा बताया गया  कि यदि प्रशासन का रवैया इसी प्रकार रहा तो आगामी क्षेत्र पंचायत की बैठक का भी बहिष्कार किया जाएगा।

Related Articles