उत्तराखंडरूद्रप्रयाग

सोशल मीडिया पर दैवीय नृत्य के वीडियो को अनैतिक रूप से अपलोड कर धार्मिक ठेस पहुंचाने का वीडियो वायरल

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ की गई रिपोर्ट दर्ज, धार्मिक भावनाओ को भड़काने का आरोप।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ की गई रिपोर्ट दर्ज, धार्मिक भावनाओ को भड़काने का आरोप।

गुप्तकाशी। सोशल मीडिया पर धार्मिक कार्यक्रम में दैवीय नृत्य का वीडियो  एडिट कर अपलोड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
बता दें कि केदारघाटी क्षेत्र के किसी गाँव मे बीती 19 मार्च को दैवीय कार्यक्रम का आयोजन था जिसमे महिला पर दैवीय पाश्व अवतरित हुआ, जिसमे पाश्व द्वारा मंडप में भक्तों के सम्मुख नृत्य हुआ ,किसी व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। परन्तु उसके पश्चात कुछ अराजक तत्वों द्वारा उस वीडियो को एडिट कर के आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की गयी है,जिस कारण पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से ठेस पहुंची है, साथ ही उनके द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य किया गया है।
इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से चौकी फाटा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है।

मामले में सामाजिक सगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर इस प्रकार दैवीय कार्यों के वीडियो को शेयर कर उस पर गलत शब्दों के लिखने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
चौकी प्रभारी फाटा ने बताया कि मामले को साइबर सेल में दे दिया गया है दोषी की पहचान कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी ।

Related Articles