
काशीपुर – ंकुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर दो में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह हेलीकॉप्टर खेतों के बीच मौजूद रास्ते में उतरा। हेलीकॉप्टर में सवार सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को खेतों के बीच उतारना पड़ा। अचानक उतरे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।वहीं, इस दौरान दूसरा हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराता रहा। कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।



