उत्तराखंडधर्मपर्यटन

सर्दियों में घूमने जाएं उत्तराखंड की इन स्वर्ग जैसी जगहों पर

देहरादून। सर्दियों की ठंड अब दस्तक दे चुकी है और पहाड़ों की रौनक लौट आई है। बर्फ़ से ढकी चोटियाँ, हरे देवदार के जंगल और शांत घाटियाँ उत्तराखंड को एक बार फिर सैलानियों के लिए जन्नत बना रही हैं। अगर आप भी इस सर्दी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड की ये जगहें आपके सफर को यादगार बना सकती हैं।

औली – बर्फ़ प्रेमियों का स्वर्ग: चमोली जिले में स्थित औली देश-विदेश में अपनी स्कीइंग स्लोप्स के लिए मशहूर है। यहां से नंदा देवी पर्वत के मनमोहक दृश्य दिखाई देते हैं। दिसंबर से फरवरी तक यहां बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाया जा सकता है।

चोपता – मिनी स्विट्ज़रलैंड ऑफ उत्तराखंड: तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक के लिए प्रसिद्ध चोपता, बर्फ़ से ढकी वादियों और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। सर्दियों में यह जगह ट्रेकिंग प्रेमियों की पहली पसंद बन जाती है।नैनीताल – झीलों की रानी : सर्दियों में जब झीलों के किनारे बर्फ़ की चादर बिछ जाती है, तो नैनीताल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट और मॉल रोड पर सैर पर्यटकों को बेहद पसंद आती है।मुन्नस्यारी – पंचाचूली की गोद में: कुमाऊं क्षेत्र का यह छोटा सा कस्बा ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं। यहां से पंचाचूली पर्वत श्रृंखला के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं।धनोल्टी – सुकून की तलाश में: मसूरी से कुछ किलोमीटर दूर स्थित धनोल्टी उन सैलानियों के लिए उपयुक्त है जो भीड़ से दूर शांति चाहते हैं। दिसंबर और जनवरी में यहां बर्फ़बारी का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

रानीखेत और कौसानी – हिमालय के दीदार के लिए: अगर आप परिवार के साथ सर्दियों की छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो रानीखेत और कौसानी बेहतरीन विकल्प हैं। यहां से हिमालय की चोटियों पर उगते सूरज का दृश्य मन मोह लेता है।नोट: सर्दियों में यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति और सड़कों की जानकारी पहले से अवश्य प्राप्त कर लें। गर्म कपड़े और आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखें।

Related Articles