उत्तराखंडरूद्रप्रयाग

श्रीकेदारधाम होटल एशोसिएशन ने केदारनाथ यात्रा मार्गों में व्याप्त समस्याओं को लेकर की बैठक

केदारघाटी में यात्राकाल के समय व्याप्त लाइट, पानी, शौचालय, कूड़ा निस्तारण की मुख्य समस्याएं

फाटा। आगामी 6 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा पड़ावों में व्याप्त समस्याओं को लेकर होटल एशोसिएशन केदारघाटी ने सोमवार को स्थान शेरसी में बैठक आयोजित की गई।

श्रीकेदारधाम होटल एशोसिएशन केदारघाटी की आम बैठक अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यात्रा पड़ाव के बाजारों में व्याप्त समस्याओं पर बैठक की गईं। केदारनाथ यात्रा के बाजारों में लाईट, पेयजल , शौचालय, कूड़ा निस्तारण एवम पार्किंग सहित अनेक समस्याओं के संदर्भ में बात की गईं। साथ होटल राजमार्ग विभाग द्वारा सीतापुर में नाली की खुदाई कर होटल व्यवसायियों के पानी के पाइप तोड़ने पर भी राजमार्ग विभाग को उचित कार्यवाही हेतु कहा गया।
एशोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी द्वारा बैठक का संचालन किया गया, उन्होंने बताया कि केदारघाटी के अंतर्गत बाजारों में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को पूर्व में भी अवगत किया गया था, परन्तु जल्द की एशोसिएशन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी महोदय के सम्मुख यात्रा पड़ावों में व्याप्त समस्याओं को लेकर जाएगा।
साथ ही बैठक में होटल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल करने की सिफारिश की गई।

इस अवसर पर एशोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित मैखण्डी, वरिष्ठ होटल व्यवसायी जगतराम गोस्वामी, विजय जमलोकी,मोहन प्रकाश मैठाणी, सुमन जमलोकी, जितेंद्र सेमवाल, किशन सिंह रावत, आशीष कुनियाल,अतुल जमलोकी सहित बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी उपस्थित रहे।

Related Articles