रूद्रप्रयाग
लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत विभाग ने फाटा में लगाया शिविर
विद्युत की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यूपीसीएल ने होटलों में हो रही विद्युत समस्याओं को लेकर फाटा में लगाया शिविर

यूपीसीएल ने होटलों में हो रही विद्युत समस्याओं को लेकर फाटा में लगाया शिविर
होटल एशोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने कहा कि विभाग को होटल स्वामियों पर छः महीने के बाद विद्युत बिलों का जो अधिक अधिभार पड़ेगा उसमें कुछ निजात दिलानी चाहिए, क्योंकि यहाँ होटलों का पूरे बारह महीनों का रोजगार नही है। एशोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल ने विभागीय कर्मचारियों से अतिशीघ्र बाजारों में ट्रांसफार्मर चेंज करने हेतु कहा है, जिस से यात्राकाल में कम वोल्टेज की समस्या फिर से उत्तपन्न न हो। इस अवसर पर जूनियर अभियंता आनंद सिंह मर्तोलिया, विजय जमलोकी, खीमानंद सेमवाल, कमलेश भट्ट, देवेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी मौजूद रहे