ऊधमसिंह नगरक्राइम

लोन दिलाने के नाम पर 26 हजार की ठगी, बैंक मैनेजर बनकर किया शिकार

जसपुर (यूके न्यूज 18)। लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 26 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए झांसे में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जुलाहन ईदगाह रोड निवासी रफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि बैंक की ओर से बिना ब्याज के 5 लाख रुपये का लोन देने की विशेष स्कीम चल रही है।

बैंक अधिकारी बनकर बात करने वाले व्यक्ति ने कुछ औपचारिकताओं के नाम पर रफीक से 26 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम भेजने के बाद जब उन्होंने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।

Related Articles