उत्तराखंड

महामहिम राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे धर्मनगरी हरिद्वार, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में करेंगे शिरकत।

हरिद्वार।  महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज धर्मनगरी हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में पहुँच करेगे शिरकत।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर प्रशासन और दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्था ने दौरे से पहले तैयारी पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर धर्मनगरी को अभेद्य दुर्ग बनाया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा रहेगा।

सशस्त्र बलों के अलावा पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।

राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहेंगे। उनका सुरक्षा घेरा मजबूत रहेगा।
हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक महामहिम की सुरक्षा में अत्याधुनिक असलहों से लैस जवान तैनात रहेंगे।

Related Articles