उत्तराखंड

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव हेतु जारी की पांचवी सूची। नगर निगम हेतु अधिकृत किए गए प्रत्याशी।

23 जनवरी को होने हैं प्रदेश में नगर निकाय चुनाव

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में नगर निगम हेतु प्रत्याशी घोषित करते हुए देहरादून नगर निगम से पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ थपलियाल को को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई अपनी पंचम सूची में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित ऋषिकेश नगर निगम से श्री शंभू पासवान को जबकि महिलाओं हेतु आरक्षित रूड़की नगर निगम से श्रीमती अनीता देवी अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

      वही कुमाऊँ मंडल के हल्द्वानी से भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गजराज सिंह बिष्ट जबकि काशीपुर से श्री दीपक बाली पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

Related Articles