रूद्रप्रयाग
पहाड़ी से गिरकर बालिका हुई घायल: एयर एंबुलेंस से भेजा गया हायर सेंटर
जनपद रुद्रप्रयाग के गोंडार गांव की है घटना

ऊखीमठ: जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लॉक स्थित रांसी गोंडार ग्राम सभा की एक 22 वर्षीय बालिका के पहाड़ी से गिरकर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया की 22 वर्षीय प्रीति घास लेने जंगल गई हुई थी जहां पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीणों की मदद से घायल प्रीति को बाहर निकाला गया एवं उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एंबुलेंस से लिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। घटना आज दोपहर लगभग दो बजे के करीब की बताई गई है।



